LATEST NEWS

भारतीय राजनीति पर राधेश्याम यादव से सर्वे रिपोर्ट

सड़क समाचार: वाराणसी,आपका स्वागत है. ब्रेकिंग न्यूज                भारत में  अंत मेरा लोकतंत्र है -हरिशंकर शर्मा                                                                                                      1.  जिस लोकतंत्र को हम रामराज समझ रहे हैं उसे बड़ी बड़ी कंपनियों के दलाल और एजैंट चला रहे हैं। बीजेपी के पास मंदिर मस्जिद और हिन्दू मुस्लमान के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।  2.    हमारी लड़ाई हिन्दू मुसलमान ऊंच नीच और जात पात की लड़ाई नहीं है। हमारी लड़ाई उन लोगों से है जो राजनैतिक संवैधानिक और न्यायिक पदों पर बैठकर लाखों करोड़ का घोटाला कर रहे हैं और देश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं।  3.    देश में दल्लों का एक बहुत बड़ा साम्राज्य खड़ा हो चुका है। दल्ले ही सरकार बना रहे हैं और दल्ले की सरकार चला रहे हैं। दल्लों की जीत लोकतंत्र की जीत नहीं हो सकती। दल्लों की कामयाबी एक दिन आपके बच्चों के भविष्य की बरबादी और देश की तबाही का कारण बनेगा।  4.    सरकार समस्याओं का समाधान करने के बजाय समस्याएं पैदा कर रही है। अदालतें मामलों को और अधिक उलझा रही है।  5.     पुलिस डाक्टर मीडिया और सरका

सत्य के साथ 100 दिन राजघाट ऐतिहासिक सोसायटी बचाओ अभियान सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन

सड़क समाचार: वाराणसी, ब्रेकिंग न्यूज*आइए! न्याय के लिए दीप जलाएं*
राजघाट वाराणसी गांधी प्रेस 


*100 दिन का सत्याग्रह*

11 सितंबर से 19 दिसंबर 2024

राजघाट,वाराणसी

बंधुवर,
जय जगत!

आप इस दुखद घटना  से अवगत हैं कि गत वर्ष 22 जुलाई 2023 को सर्व सेवा संघ परिसर-साधना केंद्र को प्रधानमंत्री के इशारे पर वाराणसी एवं रेल प्रशासन ने बिना किसी अदालती आदेश के अवैध रूप से कब्जा कर लिया और 12 अगस्त 2023 को परिसर के भवनों को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त कर दिया।
 जब से केंद्र में तथा कई राज्यों में आरएसएस/बीजेपी की सरकार बनी है तब से गांधी विचार, गांधीवादी एवं अन्य स्वैच्छिक संगठनों पर सरकार का हमला तेज हो गया है।

सरकार ने सबसे पहला हमला साबरमती आश्रम पर किया और पर्यटकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा देने के नाम पर इसके अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया।
 सरकार इसे प्रेरणा स्थल से बदलकर मौज-मस्ती का स्थान बनाना चाहती हैं।

 भारतीय संस्कृति की दुहाई देने वाले इन लोगो को सादगी के सौंदर्य की समझ भी नहीं है। 
इसी तरह गुजरात विद्यापीठ को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। देश भर में सैकड़ों संस्थाओं को, जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है, निशाना बनाया जा रहा है, तरह-तरह से परेशान किया जा रहा है।धड़ल्ले से FCRA का  रजिस्ट्रेशन रद्द किया जा रहा है।
 सर्व सेवा संघ परिसर यानी विनोबा के साधना केंद्र ध्वस्त कर देना, प्रकाशन की किताबों को सड़क पर फेंक देना, इसी कड़ी का एक कदम है।
 लेकिन सर्व सेवा संघ ने आप के सहयोग एवं जन संगठनों की सामूहिक भागीदारी से इसका प्रतिवाद किया, जो अभी भी जारी है।

इसी क्रम में स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम व्यक्तिगत सत्याग्रही एवं भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनोबा भावे के जन्म दिवस 11 सितंबर से 19 दिसंबर 2024 तक सौ  दिनों का *व्यक्तिगत सत्याग्रह* चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में 100 जिलों के लोक सेवक और सहमना संगठनों के साथी भागीदारी कर रहे हैं। 
प्रत्येक जिला सर्वोदय मंडल या सहमना संगठन की ओर से एक व्यक्ति *व्यक्तिगत सत्याग्रह पर बैठेगा, उपवास पर रहेगा* और कुछ अन्य साथी सहयोग में रहेंगे।

हम चाहते हैं कि इस सत्याग्रह में आपके संगठन/ संस्था की भी भागीदारी अवश्य हो। आप अपनी सुविधा के अनुसार सत्याग्रह में एक या एक से अधिक दिनों की भागीदारी कर सकते हैं। 

 आपके रहने और भोजन की व्यवस्था स्थानीय स्तर पर की जाएगी। आप अपने आने की पूर्व सूचना देंगे तो इंतजाम करने में हमें सुविधा होगी।

व्यवस्था हेतु संपर्कः
------------------------- 
सुरेंद्र सिंह
 9451938269
तारकेश्वर सिंह 
99450243008

*निवेदक:*
 प्रो आनंदकुमार,
 चंदनपाल, अरविंद कुशवाहा,अशोक भारत, सत्येंद्र सिंह
अरविंदअंजुम
8874719992
नंदलाल मास्टर
9415300520 
जागृति राही 7651864879 
राम धीरज 
94530 47097

टिप्पणियाँ